फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब चिकित्सक 25 दिन बाद दिल्ली में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। बदलापुर सीएचसी पर तैनात चिकित्सक को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 25 दिन बाद दिल्ली से ढूंढ निकाला है। नाटकीय ढंग से गायब चिकित्सक दिल्ली में मंगेतर के साथ मिला। पूछताछ में दोनों ने दिल्ली घूमने जाने की बात बताई। कड़ी हिदायत के बाद पुलिस ने उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी डॉ.राजेश सिंह बदलापुर सीएचसी पर तैनात हैं। 24 अक्तूबर को बाइक से वाराणसी के लिए निकले थे। वहां से शाम को घर वालों को फोन पर बताया कि मंगेतर नेहा सिंह के साथ विंध्याचल दर्शन को जा रहे हैं। इसके बाद से राजेश और नेहा दोनों का मोबाइल बंद हो गया। दोनों के परिजन लगातार फोन पर बात करने का प्रयास करते रहे, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। काफी तलाश के बाद घटना के तीसरे दिन चिकित्सक के पिता ब्रह्मदेव सिंह ने थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस भी दोनों के सुराग लगाने में सरगर्मी से जुट गई। सर्विलांस की मदद से दोनों का मोबाइल नंबर ट्रेस किया जाने लगा। चार दिन पूर्व उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली। इसके बाद एसएसआई विनीत मोहन पाठक के नेतृत्व में टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। वहां से पुलिस दोनों को लेकर जौनपुर आई। पुलिस ने दोनों से जब पूछताछ किया तो बताया कि उनकी आपस में शादी तय है। दोनों दिल्ली घूमने गए थे। बाद में दोनों के परिजनों को बुला कर भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत देकर सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें