फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से लाइन लगाने के बाद मिली ग्राहकों को गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। इंडेन गैस सर्विस की मनमानी के चलते उपभोक्ता चार दिन से गैस सिलेंडर रख कर लाइन में लगकर हर रोज लौट जा रहे है। चौथे दिन गुरूवार को दोपहर बाद गैस लोगों को मिल पाई। सुबह से ही दो बजे तक पानी में भीगते हुए उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े होकर गैस सिलेंडर लदी गाड़ी का इन्तजार कर रहे थे। गाड़ी एक बजे तक पहुंची। तब जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिली। उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि गैस सिलेंडर का मूल्य मोबाइल पर 643 रुपये का मैसेज आता है। लेकिन 655 रुपया वसूला जाता है। उधर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसा है तो पूर्ति निरीक्षक से जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी। गैस सिलेंडर के लिए मनमानी का आरोप लगाने वाले कृष्णकांत दुबे, सुजीत सरोज, चंचल त्रिगुनायत, सत्यम गुप्ता, सौरभ उपाध्याय, अभिषेक, संतोष, सत्यम, सूर्यलाल, नन्हें चौरसिया आदि बताएं जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें