फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय का पानी बस्ती में बहाये जाने को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कस्बा से सटे सरोखनपुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा शौचालय का पानी नाली में बहाए जाने को लेकर बस्ती के पचास से ज्यादा लोगों ने मौके पर पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया। घटना गुरुवार की है। आरोप है कि राम अवध अपने शौचालय का पानी जल निकासी हेतु बनायी गयी नाली में बहा रहे थे। जिसके बदबू से बस्ती के लोगों का जीना दूभर हो गया था। इस बात को लेकर लामबंद बस्ती के पचास से अधिक लोगों ने शौचालय का गंदा पानी नाली में नहीं बहाने की मांग को लेकर मौके पर हंगामा खड़ा कर दिया। बात नहीं बनती देख लोग मामले को लेकर थाने पहुंच गये। प्रभारी निरीक्षक ने उन सब को अधिशासी अधिकारी के पास भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अधिशासी अधिकारी डा. महेंद्र मौके पर पहुंच कर शौचालय का पानी नाली में जाने से रोकवा दिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस लिया। इस दौरान विनोद, उर्मीला, शशिकला, सीता, रिंकी, मालती, गुड्डी, राजेन्द्र, रामफेर अजय, विजयी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें