जौनपुर के शाहगंज में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को मोटरसाइकिल सवार दंपती के साथ मारपीट की। इसके साथ ही लूट-पाट भी की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला पैसे की लेनदेन को लेकर बताया जा रहा है। पीड़ित ने बदमाशों पर नगदी व सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।