फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद, युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

Wed, 31 May 2023 01:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

पुलिस के अनुसार, गांव के कुछ युवक सई नदी में मछली मारने गए थे। इसी दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। जब तक अन्य साथी विवाद को सुलझाते तब तक एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
Jaunpur News: मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद, युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में बक्शा थाना क्षेत्र के चितरसारी गांव के पास सई नदी के किनारे मछली मारने को लेकर हुए विवाद के बीच बुधवार सुबह करीब 11 बजे मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को गोली मार दी। इस घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। परिवार के लेाग घायल को बक्शा सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: तीन बच्चों के पिता ने कमरे में लगाई फांसी, रिश्तेदार के घर गई थी पत्नी, बिहार का रहने वाला था शख्स
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव के कुछ युवक सई नदी में मछली मारने गए थे। इसी दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। जब तक अन्य साथी विवाद को सुलझाते तब तक एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली पट्टीराव थाना बक्शा निवासी अखिलेश निषाद(26) के कमर के पास लगी। गोली लगते ही वह गिर गया। तब तक आरोपी युवक फरार हो गया। वहां मौजूद अन्य साथियों व परिजनों ने अखिलेश को सीएचसी बक्शा में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में तीन नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें