फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मिनी बैंक में 30.55 लाख का घोटाला चार कर्मचारियों के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर में स्थित एक प्राइवेट बैंक शाखा के प्रबंधक ने अपने ही बैंक के चार कर्मचारियों के खिलाफ प्राइवेट लोन देने में हेरा फेरी करने के माले में मुकदमा दर्ज कराया है। 30 लाख 55 हजार रुपये का गबन करने का आरोप है। डीआईजी वाराणसी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

नगर में स्थित प्राइवेट बैंक बीएफआई लिमिटेड के शाखा का संचालन होता है। गांव के कमजोर महिलाओं की मदद के लिए गांव-गांव जाकर छोटी धनराशि का लोन वितरित किया जाता है। बैंक के प्रबंधक मनोज कुमार सोनकर ने डीआईजी वाराणसी क्षेत्र को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया की वर्ष 2021 व 2022 में बैंक के कर्मचारी भदोही जनपद के पिपरीस, नारेपार, कटियारी गांव निवासी एक व्यक्ति व इसी जनपद के दुरासी गांव निवासी एक व्यक्ति, मिर्जापुर चुनार के सिकंदरपुर सरहियां गांव निवासी व वाराणसी निवासी एक युवक ने बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर करीब 30 लाख पचपन हजार रुपये हड़प लिए। शाखा प्रबंधक के मुताबिक आरोपी बैंक से लोगों के नाम से लोन करवाकर उनको झांसा देकर उनके अकाउंट का पैसा अपने खाते में ले लिया। ऐसे तत्वों की जानकारी की बात आडिट के माध्यम से हुई। जांच के बाद बात सामने आई कि आरोपी कर्मचारियों ने 30 लाख पचपन हजार का घोटाला किया है। शनिवार को आईजी वाराणसी क्षेत्र के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें