फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: चार महीने में दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, सपा नेताओं पर दो लाख रुपये न देने का आरोप

Sat, 07 Nov 2026 10:54 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के बक्शा में भूप यादव नाम का युवक दो लाख रुपये नहीं मिलने का आरोप लगाकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब छह घंटे बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन
मोबाइल टावर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने समाजवादी पार्टी के दो पदाधिकारियों पर दो लाख रुपये नहीं देने का आरोप लगाते हुए रकम दिलाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद शाम छह बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। बताया गया कि युवक चार महीने में दूसरी बार टावर पर चढ़ा था।

विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के बाद टावर पर चढ़ा
जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर गांव निवासी भूप यादव (40) शनिवार दोपहर नौपेड़वा बाजार के उत्तर मई रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर की ऊंचाई करीब 200 फीट बताई गई है। ऊपर पहुंचने के बाद वह सपा के दो पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगा।
 

Trending Videos
विज्ञापन

लिखित आश्वासन की कर रहा था मांग
युवक का आरोप था कि सपा के दो नेताओं ने उसे दो लाख रुपये नहीं दिए हैं। वह उच्चाधिकारियों से रुपये दिलाने का लिखित आश्वासन मांग रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया।

छह घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई थी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी थी। शाम करीब छह बजे उसे टावर से नीचे उतार लिया गया। बताया कि युवक चार महीने के भीतर दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें