जौनपुर। सीएम डैशबोर्ड की हर महीने जारी होने वाली रैंकिंग की रिपोर्ट में जौनपुर फिसड्डी रहा। जौनपुर 54 से फिसल कर 74 वें स्थान पर पहुंच गया है। जिस रैंकिंग में जिला चार महीने पहले सितंबर में 59 वें स्थान पर था 15 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।
खराब रैकिंग का प्रमुख कारण विकास कार्यों का अधर में लटकना और चल रहे निर्माण कार्यों में में धीमी प्रगति है। रैकिंग में सुधार के लिए जिला प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। वाराणसी मंडल के चार जिलों में वाराणसी को 63 वें स्थान पर है। वहीं गाजीपुर का 54वां तो चंदौली का 72 वां स्थान है। प्रदेश में शासन स्तर से हर महीने जिलेवार विकास कार्यों की समीक्षा होती है। इसके आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। इसकी समीक्षा सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव के स्तर से की जाती है। जनवरी की रैंकिंग के अनुसार वाराणसी मंडल के तीन जिलों में सबसे अच्छी रैंकिंग गाजीपुर जिले की है। पहले स्थान पर जालौन और दूसरे स्थान पर हमीरपुर है। जौनपुर में रैकिंग खराब होने के पीछे का कारण शहर में सीहीपुर, जगदीशपुर और बदलापुर में ओवरब्रिज पर काम शुरू न होना है। इसी तरह नगर पालिका परिषद जौनपुर में सीवर लाइन, ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना की खराब प्रगति है।
......................................
इस तरह जारी होती है रैंकिंग
सीएम डैशबोर्ड में हर महीने जिलेवार परियोजनाओं और विभाग वार आंकड़े फीड किए जाते हैं। इसके बाद इसकी शासन स्तर पर समीक्षा कर रैंकिंग जारी की जाती है। इनमें सौर ऊर्जा, उद्यान, ऊर्जा, कृषि (किसान सम्मान निधि, कुसुम आदि योजनाएं), ग्राम्य विकास विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तीकरण आदि की समीक्षा के आधार पर रैंकिंग जारी की गई है।
................................................
राजस्व में इन जिलों का स्थान
जालौन : पहला
वाराणसी 66
जौनपुर 71
गाजीपुर 51
चंदौली 55
................................................
वर्जन ...
सीएम डैशबोर्ड और जनपद में चल रही 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं के संबंध में बैठक की गई। हालांकि दिसंबर में जिले के दो तहसील सदर और केराकत राजस्व शिकायतों के निस्तारण के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर रहे। फिर भी जिन कमियों के कारण रैंक में खराब प्रदर्शन रहा उसमें सुधार के लिए प्रयास किया जाएगा।
- डॉ.दिनेशचंद्र, जिलाधिकारी।