डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को जिले के तीन स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान जौनपुर जंक्शन पर उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन के तहत जौनपुर जंक्शन के कार्य को जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। कहा कि आरक्षण काउंटर को निर्माणाधीन भवन में शिफ्ट किया जाएगा। कहा कि यहां नया कार्यालय भवन बनकर तैयार है, जिसको जल्द ही हैंडओवर किया जाएगा। इसके अलावा वह श्री कृष्णानगर रेलवे स्टेशन बदलापुर भी पहुंचे गए। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक रामप्रकाश यादव, आरक्षण प्रभारी सुनील कुमार मिश्र, अनुराग तिवारी आदि मौजूद रहे।