मिशन शक्ति के तहत मछलीशहर में सिविल सेवा की तैयारी कर रही छात्रा दिव्या श्रीवास्तव को एक दिन के लिए तहसीलदार का सांकेतिक प्रभार दिया गया। तहसलीदार रवि रंजन ने बताया कि दिव्या श्रीवास्तव की ओर से तीन प्रार्थनापत्र की सुनवाई की गई। साथ संबंधित को निर्देशित भी किया गया। वहीं, पीजी कॉलेज मड़ियाहूं की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा अर्पिता तिवारी को शुक्रवार को सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए तहसीलदार मड़ियाहूं का प्रभार दिया गया। तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि कार्यभार संभालने के बाद अर्पिता ने अपने कार्यालय में बैठकर राजस्व निरीक्षकों की बैठक की। उन्हें एग्री स्टेक खसरा सत्यापन का निर्देश देते हुए लोगों की समस्याओं को सुना। दिव्या और अर्पिता ने कहा कि तहसीलदार की कुर्सी पर बैठना उनके लिए गर्व की बात है। सरकार की यह पहल महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति महिला सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में एक सशक्त कदम है।