सुल्तानपुर-वाराणसी पैसेंजर रद्द कर दी गई थी, जबकि 16 ट्रेनों व कई मालगाड़ियों को फैजाबाद या प्रतापगढ़ रूट से भेजा गया। श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर की सुबह बड़ा हादसा हुआ था। हालांकि इसके पीछे गलती किसकी है को लेकर अधिकारी-कर्मचारी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।
खुद महाप्रबंधक उत्तर रेलवे आशुतोष गंगल और लखनऊ मंडल के डीआरएम सुरेश कुमार सपरा कैंप कर रहे थे। दूसरी ओर हादसे के बाद आनन-फानन में रेलवे के आसपास के जिलों में तैनात सभी कर्मचारी बुला लिए गए थे। यह कर्मचारी सुबह नौ बजे से कार्य में जुटे थे, जो रात 02:10 बजे काम को पूरा किए।
इसके बाद उन्हें विशेष ट्रेन से भेजा गया। इनमें इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, टेलीफोन, इलेक्ट्रिकल तथा सीएनडब्ल्यू के कर्मचारी शामिल थे, जो मुगलसराय, लखनऊ, वाराणसी, सुल्तानपुर आदि जनपद से बुलाए गए थे। वहीं, जीएम और डीआरएम भी भोर में चले गए। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि उदयपुर घाटमपुर में 10 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से ट्रेनें चलाई जा रही है।