जौनपुर। नगर के पंचहटियां में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पीछे की ओर पांच मीटर चहारदीवारी रविवार शाम गिर गई।
बता दें कि शहर से निकलने वाले गंदा पानी गोमती नदी में नहीं गिरे, इसके लिए पंचहटियां में एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण से पहले कार्यदायी संस्था जल निगम ने भूमि की चहारदीवारी बनाई थी। इस दौरान निर्माणाधीन एसटीपी के पीछे की चहारदीवारी पांच मीटर गिर गई। इस संबंध में कार्यदायी संस्था जल निगम के एक्सईएन एसके गुप्ता ने बताया कि बारिश के कारण हुए जल भराव से चहारदीवारी गिर गई है, जिसे फिर से बनवाया जाएगा।