फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Encounter: बलिया से जौनपुर जा रहे थे असलहा बेचने, पुलिस मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 28 Apr 2023 01:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में फोरलेन बाईपास के नीचे अंडरपास से पहले रात करीब 11 बजे पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Jaunpur Encounter: बलिया से जौनपुर जा रहे थे असलहा बेचने, पुलिस मुठभेड़ में एक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले से असलहा लेकर जौनपुर में बेचने के लिए जाते समय दो बदमाशों की गुरुवार की रात में सरोखनपुर अंडरपास के समीप पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चार तमंचा, तीन कारतूस, कुछ नकदी बरामद किया गया। हालांकि रात का समय होने के कारण  एक बदमाश फरार हो गया।

विज्ञापन





यह भी पढ़ें- Ballia: 'वहां भूखे मरने की नौबत आ गई थी..चारों तरफ लूट मची हुई है', पढ़ें- सूडान से लौटे भारतीयों की आपबीती
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में फोरलेन बाईपास के नीचे अंडरपास से पहले रात करीब 11 बजे पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलिया जनपद के जजौली निवासी संतोष सिंह के बाएं पैर में गोली लगी है। उसके पास से चार तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी अवैध तरीके से असलहों की आपूर्ति करते थे। जो बटाऊबीर, शाहपुर होते हुए बदलापुर की तरफ जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जौनपुर बलिया जिले में मिलाकर कुल 13 मुकदमें विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें