फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा के साथ स्कूल वाहन के चालक द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव की छात्रा एक निजी विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती है। स्कूल के विद्यार्थियों को ले आने-जाने के लिए ऑटो लगाया गया है। उसी ऑटो से छात्रा आती-जाती थी। आरोप है कि चालक आए दिन छात्रा को परेशान करता रहता था। बृहस्पतिवार को छात्रा वाहन में अकेली स्कूल के पहुंची थी। विद्यालय से घर जाते समय रास्ते में ऑटो चालक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर भी वह नहीं मान रहा था। डरी सहमी छात्रा घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने आए और चालक के खिलाफ चंदवक थाने में तहरीर दी। पुलिस ने ऑटो चालक बरैछाबीर निवासी समरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। चंदवक थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें