फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जौनपुर डिपो को मिली चार नई बसें, संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अगले माह से शुरू हो रहे पर्वों को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यात्रियों को सुविधा मिले इसके लिए नवीन अनुबंध योजना के तहत डिपो को चार नई बसों की सौगात मिली है। जिसमें से दो बसे पट्टीनरेंद्रपुर से शाहगंज होते हुए जौनपुर तक जबकि दो बसें जौनपुर से वाराणसी होते हुए कछवां बाजार तक चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

डिपो में प्रतिदिन 81 बसें विभिन्न मार्गों पर चलाई जा रही हैं। रोजाना करीब सात हजार यात्री यात्रा कर रहे हैं। अगले माह धनतेरस, दीपावली व छठ का त्योहार है। ऐसे में बाहर नौकरी कर रहे लोग घर आएंगे। इन्हें गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें न हों इसके लिए परिवहन निगम ने यह व्यवस्था की है। डिपो को मिली नई चार बसों को मंगलवार से ग्रामीण अंचलों को जोड़ते हुए संचालन शुरू करा दिया गया है। दो बसें पट्टीनरेंद्रपुर से शाहगंज होते हुए जौनपुर तक और दो बसें जौनपुर-वाराणसी व कछवा बाजार तक चलाई जा रही हैं। अब डिपो में कुल बसों की संख्या 85 हो गई है। चार नई अनुबंधित बसें मिलने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।


डिपो की एआरएम ममता दुबे ने बताया कि जो चार नई बसें मिली हैं उन्हें ग्रामीण अंचलों से जोड़ते हुए चलाया जा रहा है। त्योहारी सीजन में यात्रियों को इससे खासी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें