फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: बाल मेला व विज्ञान कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के बनाए मॉडल बने आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
खेतासराय के माडर्न कान्वेंट स्कूल में आयोजित विज्ञान व कला प्रदर्शनी में अपने मॉडल के साथ छात्र? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर जनपद के खेतासराय क्षेत्र के मनेछा स्थित माडर्न कान्वेंट स्कूल चौथा का वार्षिक बाल मेला व विज्ञान कला प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षण शैक्षिक मॉडल को प्रस्तुत किया। वहीं स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों को निशुल्क परीक्षण कर दवा बांटी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ओसामा ने किया।
विज्ञापन

बाल मेला व विज्ञान कला प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और कला की थीम पर बने तारकोल के मॉडल प्रस्तुत किए। रूकैया अशरा, अर्शी, मर्शा, राबिया, मरयम के प्रस्तुत आधुनिक गांव का मॉडल और आयशा, योगेश, महर के प्रस्तुत मौसम चक्र तथा ट्रैफिक रूल का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। स्वास्थ्य शिविर में फिजिशियन डॉ. साजिद, डॉ. वाहिद, डॉ. जैद, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. इस्मत, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. फैसल ने मरीजों की जांच की। संचालन कोऑर्डिनेटर मोहम्मद राशिद ने किया। उपप्रबंधक इंजीनियर मोहम्मद आबिद ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद, आतिफ नसीम, रूपेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य इंतेखाब अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें