फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बच्चों के झगड़े को लेकर विवाद में मार-पीट, 4 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरेमू गांव में बच्चों के झगड़े को लेकर गांव निवासी सोनी खातून (31) को मनबढ़ों ने लाठी- डंडे से पीट दिया जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला व उसके पड़ोसी अख्तर के घर के बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिससे 4 दिसंबर को अख्तर ने अपने घर के तीन और सदस्यों के साथ शाम को उसके ऊपर हमला कर दिया। प्राथमिक उपचार के लगभग 9 दिन बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अख्तर, अफसर, आबिदा व खालिद सहित कुल 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि उक्त मामले में 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें