फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी घोषित, जयप्रकाश दुबे पर लगाया दांव

Fri, 02 Oct 2020 02:04 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बसपा लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव के लिए बसपा ने जयप्रकाश दुबे पर दांव लगाया है। गुरुवार को शंभूगंज बाजार स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने प्रत्याशी के नाम का एलान किया। इस घोषणा के साथ ही बसपा प्रत्याशी को लेकर कई दिनों से लगाए जा रहे अटकलों का दौर खत्म हो गया और चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

विज्ञापन


समारोह में प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि आज प्रदेश की चरमराई कानून व्यवस्था को देख जनता को बसपा का शासन याद आ रहा है। बसपा एक मिशन है, जिसमें दबे कुचले लोगों की आवाज उठाई जाती है। बसपा शुरू से ही समाज में बराबरी का हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। सूबे की चार बार मुख्यमंत्री रही मायावती ने सर्वसमाज को सम्मान दिया है।

विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल सेक्टर प्रभारी अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि मल्हनी को सपा का गढ़ कहने वालों की धारणा इस  उपचुनाव के बाद बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि मल्हनी में अब धनबल व गुंडागर्दी का खात्मा होगा। संचालन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें