फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: जौनपुर में भाजपा नेता की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुंबई में दबोचा गया साजिश कर्ता

Wed, 15 May 2024 10:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

BJP Leader Ashutosh Srivastava Murder Case: जौनपुर में भाजपा नेता की हत्या का मुख्य आरोपी मुंबई पुलिस की मदद से दबोचा गया है। भाजपा नेता को प्रचार के लिए जाते समय रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने हत्या की थी। 
विज्ञापन
आशुतोष श्रीवास्तव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले में भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के मुख्य आरोपी व साजिशकर्ता को पुलिस ने मंगलवार की देर रात मुंबई के भिवंडी से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार यानी आज उसे ट्रांजिट रिमांड पर शाहगंज लाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


यह है मामला
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की देर रात चार नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हत्या के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई थीं। इसमें पूछताछ और जांच के बाद मंगलवार की देर रात में ही हत्या के साजिश कर्ता व मुख्य अभियुक्त सबरहद गांव निवासी जमीरुद्दीन कुरैशी का नाम प्रकाश में आने के बाद एक टीम गठित कर मुंबई भेजा गया। 

मुंबई पुलिस के सहयोग से साजिश कर्ता और मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्रांजिट रिमांड के बाद आरोपी को शाहगंज लाने की तैयारी है। गिरफ्तार आरोपी पर मुडेरवां बस्ती व अम्बेडकर नगर जनपद समेत जनपद के विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुई थी घटना

सबरहद गांव निवासी आशुतोष श्रीवास्तव 45 भाजपा के कार्यकर्ता थे। वह 13 मई को सुबह प्रचार-प्रसार के लिए बाइक से निकले थे। इस दौरान सुबह नौ बजे अज्ञात बाइक सवार ने बाइक रोकवा दिया। इसके बाद असलहे से चार गोली मारकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो उनको उपचार के लिए शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें