चेतावनी देते हुए पुलिस ने फायरिंग की तो एक गोली तस्कर सलमान निवासी ग्राम पीठापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के दाहिने पैर में लगी और वह घायल हो गया। भाग रहे दो अन्य तस्कर फैजान निवासी पीठापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व अब्दुल्ला निवासी मकदूमपुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल पुलिसकर्मी व तस्कर सलमान को पीएचसी करंजाकला भेजा गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों पर आजमगढ़ और जौनपुर जिले में कई मामले दर्ज हैं। एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सलमान के खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर में कुल मिलाकर आठ मामले दर्ज हैं। जबकि फैजान के खिलाफ भी चार मामले दर्ज हैं। अब्दुल्ला के खिलाफ सरायख्वाजा थाने में एक मामला दर्ज है।