लॉकडाउन में काम बंद होने पर हैदराबाद में रह रहा एक मजदूर पत्नी और दो बच्चों को लेकर मोपेड से जौनपुर आ गया। हैदराबाद से लगभग 12 सौ किमी दूरी तय कर शुक्रवार को जौनपुर पहुंचे दंपती को घर पहुंचने से पहले ही क्वारंटीन कर दिया गया। क्वारंटीन स्थल से घर की दूरी 25 किमी है। अब उसे 14 दिन यहीं बिताने होंगे।
मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के ग्राम सिरौली निवासी इमामुद्दीन परिवार सहित हैदराबाद में रहकर एक कंपनी में काम करता है। लॉकडाउन में वहां भोजन के लाले पड़े तो पुरानी मोपेड पर पत्नी शमा परवीन और दो बच्चे आलिया, अयान को लेकर वह घर के लिए निकल पड़ा।