फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर और चंदौली ने जीते अपने मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मंडलीय बेसिक शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन फिट इंडिया टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज परिसर में किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच जौनपुर बनाम चंदौली के बीच खेला गया। इसमें चंदौली एक विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच वाराणसी बनाम जौनपुर के बीच खेला गया, जिसमें जौनपुर की टीम ने 13 रन से मैच जीत कर अगले राउंड में पहुंची। संचालन फिट इंडिया टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव राकेश कुमार यादव ने किया। इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने सयुंक्त रूप से किया। इस मौके पर मंडलीय सचिव जयसिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष डा. हेमंत सिंह, अजय यादव, विजय सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक रविचंद्र यादव, आनंद यादव, राजेश यादव (शेरू), सुजीत सोनकर, राकेश सिंह, महेंद्र कुमार यादव, सुनील, परमानंद, संतोष यादव, अनिल पाल, संदीप, अमित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें