फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, पति समेत नौ के खिलाफ FIR; विवाहिता बोली- बच्चों को नहीं दिया गया

Thu, 09 Jul 2026 11:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

विवाहिता की शिकायत पर बिना तलाक दूसरी शादी करने के आरोप में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने मारपीट कर बच्चों को अपने पास रखकर घर से निकालने का भी आरोप लगाया है। भरण-पोषण और घरेलू हिंसा का मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
बरसठी थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaunpur News: बरसठी थाना क्षेत्र के बघनरी गांव की एक विवाहिता ने पति पर बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए पति समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


गांव निवासी बबीता देवी पत्नी चंद्रकांत पटेल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 27 मई 2025 को पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके दोनों बच्चों को अपने पास रखकर उन्हें घर से निकाल दिया था। इसके बाद उन्होंने परिवार न्यायालय, जौनपुर में भरण-पोषण और घरेलू हिंसा का वाद दायर किया, जो वर्तमान में विचाराधीन है।
 

महिला का आरोप है कि इस बीच पति चंद्रकांत पटेल ने बिना तलाक लिए परिजनों की मिलीभगत से रायपुर स्थित दुर्गा देवी मंदिर में जयरामपुर निवासी एक युवती से दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर तीन जुलाई को जब वह ससुराल पहुंचकर विरोध करने लगीं तो पति, ससुराल पक्ष और अन्य आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति चंद्रकांत पटेल, गजराज, बाबूनंदन, चंद्रभुवन, सुषमा, दूधनाथ, निशा देवी, चंद्रेश पटेल और मीना देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बरसठी। थाना क्षेत्र के हंसिया (घटमापुर) गांव में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव निवासी राजपति बिंद ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 में उनकी पुत्री संगीता देवी की शादी भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के गंगारामपुर निवासी सौरभ कुमार बिंद से हुई थी। दंपती का सात वर्षीय पुत्र भी है। आरोप है कि शादी के बाद से पति सौरभ कुमार बिंद, ससुर श्यामराज बिंद, सास फूल कुमारी देवी, जेठ पंकज बिंद और जेठानी किरन देवी दहेज की मांग को लेकर संगीता को प्रताड़ित करते रहे। 

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। तहरीर के अनुसार करीब छह माह पहले आरोपियों ने संगीता को मारपीट कर मायके भेज दिया तब से न तो उसे वापस बुलाया गया और न ही उसका हालचाल लिया गया। आरोप है कि पति अब उसे साथ रखने से इन्कार कर दूसरी शादी करने की बात कह रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें