फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पुलिस पर पथराव: नायब तहसीलदार घायल, भीड़ ने बुलडोजर का शीशा तोड़ा; छह नामजद और 20 अज्ञात पर FIR

Thu, 09 Jul 2026 10:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Jaunpur News: अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर पथराव में नायब तहसीलदार घायल हो गए और बुलडोजर का शीशा टूट गया। सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में छह नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जेसीबी को रोक हंगामा करती भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: केराकत नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कार्रवाई में समानता और निष्पक्षता न होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान हुए पथराव में नायब तहसीलदार पेसारा विवेक श्रीवास्तव के सिर में चोट आई है। बुलडोजर का शीशा टूट गया। 

विज्ञापन




आरोप है कि चालक के साथ मारपीट का भी प्रयास किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पथराव और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 6 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार पेसारा विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि उनके नेतृत्व में सरायबीरु चौराहा से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ था। यह कोतवाली चौराहा, तहसील रोड और पुराना चौराहा बाजार तक चला। 

अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे ठेले, फुटपाथ पर संचालित अवैध दुकानें और दुकानों के सामने बनाए गए तीन शेड हटाए गए। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। 

नगर पंचायत की टीम ने सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एक वर्ग विशेष के कुछ दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया। अन्य के खिलाफ तत्काल बुलडोजर चलाया गया। लोगों ने कार्रवाई में समानता और निष्पक्षता बरतने की मांग की।

अधिकारियों की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर गुस्साए भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। वहां मौजूद अभियान राजस्व विभाग, नगर पंचायत और पुलिस की टीम ने लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया। ईओ सना सगीर और नायब तहसीलदार पेसारा विवेक श्रीवास्तव ने पथराव और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 6 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सना सगीर ने बताया कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मरी माता मंदिर से सिहौली चौराहे तक तथा नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है और भविष्य में भी सड़क पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ईओ सना सगीर और नायब तहसीलदार पेसारा विवेक श्रीवास्तव की तहरीर पर 6 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। - अरविंद कुमार पांडेय कोतवाली प्रभारी
सरकारी कार्य में बाधा डालने और राजस्व टीम पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लोगों के लगाए गए आरोप की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार अम्बष्ट, मुख्य राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें