फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur accident news: पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रक, चालक की मौके पर ही मौत

Sun, 04 Dec 2022 04:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव पुत्र रमेश चंद्र यादव शनिवार की रात ट्रक में केमिकल लेकर मुंबई से वाराणसी की तरफ जा रहा था। जमालापुर बाबतपुर मार्ग पर हथेरा गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गया।
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जमालापुर बाबतपुर मार्ग पर शनिवार रात में हथेरा गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रक पेड़ से टकराया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि खलासी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव (35) पुत्र रमेश चंद्र यादव शनिवार की रात ट्रक में केमिकल लेकर मुंबई से वाराणसी की तरफ जा रहा था। जमालापुर बाबतपुर मार्ग पर हथेरा गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गया।

विज्ञापन

इसमें केबिन टूटकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। चालक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक नेवढ़िया विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक के नंबर से ट्रेस कर मालिक को व मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सूचना मिलने पर घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें