फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सात नामजद सहित नौ पर एफआईआर, चार लिए गए हिरासत में

विज्ञापन
शाहगंज के बकुची नेवादा रोड स्थित पुलिया पर शुक्रवार रात को चली से मृत हीरालाल की फाईल फोटो। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
शाहगंज। बकुची पुलिया के पास अपाचे सवार दो बदमाशों ने बाइक सवार हरिलाल और मो. हासिल को शुक्रवार की शाम को गोली मार दी थी। हरीलाल की मौत हो गई थी जबकि हासिल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर सात नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा किया है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

मृतक हरिलाल के बड़े बेटे मनोज कुमार को सात माह पूर्व सतना स्टेशन के पास ट्रेन से धक्का देकर हत्या कर दी गई थी। इसका मुकदमा चल रहा है। उत्तर बस्ती निवासी हरीलाल के परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व मुकदमा वापसी के लिए धमकी मिली थी। जिसमें सुलह समझौता करने के लिए गांव के पूर्व प्रधान समेत कुछ लोगों ने धमकी दी थी। शुक्रवार की सुबह भी मुकदमे की पैरवी में जौनपुर जा रहे हरीलाल की बाइक सबरहद बाजार में रोककर कुछ लोगों ने समझौते की बात की थी। उन्होंने इनकार कर दिया था।
शाम को घर लौटते समय बकुची नेवादा रोड स्थित गन्हौरा पुल पर बाइक रोककर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हरिलाल की पत्नी का आरोप है कि पड़ोस के एक युवक ने घर आकर दो दिन पूर्व धमकी दिया था। मुकदमा वापस ले लो नहीं तो जैसे तुम्हारे बेटे मनोज को मरवाया था, वैसे ही तुमको मरवा दूंगा। पुलिस इस मामले में राशिद अनवर, उमर, आसिफ, आशुतोष लाल, परवेज आलम उर्फ अन्नू, अब्दुल्ला, नदीम व अपाचे सवार दो बदमाशों पर एफआईआर हुआ है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पिता की मौत के बेटे की जिम्मेदारी बढ़ी
सात माह पहले बड़े बेटे की हत्या हुई। अब हरीलाल को हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिवार की जिम्मेदारी छोटे बेटे अशोक पर आ गई है। उनको बहनों की शादी भी करनी है। साथ ही भाई और पिता के हत्यारों को सजा दिलाना की भी जिम्मेदारी है। ग्रामीणों के अनुसार, 19 वर्षीय अशोक पर घर की जिम्मेदारी आ गई है। बड़ी बहन सीमा का विवाह तो किसी प्रकार हरीलाल ने कर दिया था। लेकिन 23 वर्षीय कंचना व 21 वर्षीय वंदना की शादी अभी करनी है।

शाहगंज में मृतक हीरालाल के रोते बिलखते परिलन। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें