फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मार्च में चालू होगा एनएच 731-बी पर जंघई का फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर से वाराणसी जा रहे एनएच-731बी की 640 करोड़ की परियोजना मार्च में पूरी होगी। इसे पूरा करने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। परियोजना में रुकावट बने फ्लाईओवर को रेलवे से अनुमति मिल गई है। इसके कारण गार्डर रखने के लिए ज्वाइंट बनाने का काम शुरू हो गया है। मछलीशहर से वाराणसी जा रहे एनएच-731 बी के भदोही तक निर्माण के लिए 640 करोड़ का बजट शासन से स्वीकृत किया गया था। स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने नवंबर-2023 में निर्माण कार्य शुरू कर नवंबर-2025 से पहले काम पूरा कर लिया था। लेकिन, जंघई बाईपास निर्माण के लिए चौका मोड़ पर अतिक्रमण हटाने और सेमरी में फ्लाईओवर का काम पूरा करने में कुछ समय और लग गया। इसके बाद जंघई बाईपास का निर्माण जनवरी में पूरा कर लेने के बाद कंपनी ने फ्लाईओवर पर गार्डर रखने के लिए अनुमति के लिए रेलवे का चक्कर लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद अब फरवरी में रेलवे ने गार्डर रखने के लिए अनुमति दे दी है। गार्डर रखने के लिए फ्लाईओवर पर ज्वाइंट बनाने का काम शुरू हो गया है। कंपनी ने बड़ा क्रेन मंगवाया है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के लायजनिंग मैनेजर अनिल राय का कहना है कि गार्डर पर ज्वाॅइंटर बनाया जा रहा है। रेलवे से ब्लाॅक लेकर जंघई और सुरियावां दोनों फ्लाई ओवर पर गार्डर रख दिया जाएगा। इसके बाद मार्च माह में फ्लाई ओवर बनकर तैयार हो जाएगा। अवर अभियंता नेशनल हाईवे ओपी प्रसाद का कहना है कि रेलवे से अनुमति मिल गई है। क्रेन आने के बाद रेलवे से ब्लाॅक मिलने के बाद गार्डर चढाया जाएगा। अभी इलेक्टि्क पोल भी हटाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें