फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की मौत पर हाईवे किया जाम

Wed, 10 Feb 2016 12:47 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कोहड़े सुल्तानपुर गांव में सात फरवरी को बच्चों के खेल में दो रुपये के लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट में घायल अधेड़ की बीएचयू में मौत हो गई।
विज्ञापन


 घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को लखौवा बाजार में सड़क पर शव रख हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। 

गांव में डा. तीर्थराज और दलईराम के घर के बच्चे पैसे का खेल खेल रहे थे। जिसमें दो रुपये की जीत-हार को लेकर बच्चों में विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई। सात फरवरी को दलई अपने बच्चों के पीटे जाने का उलाहना लेकर डा.
विज्ञापन


 तीर्थराज के घर गए जहां उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। उन्हें गहरी चोट आई। आठ फरवरी की रात में उनकी इलाज के दौरान बीएचयू में मौत हो गई।  मारपीट में गांव निवासी दलई राम (50) के परिवार वाले मंगलवार

 को सुबह शव लेकर लखौैवा बाजार में पहुंचे। जहां शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है और उनके खिलाफ एनसीआर दर्ज किया है। जबकि उन्होंने जानलेवा हमला

किया था।   सड़क जाम की सूचना पर एसडीएम सदर राकेश पटेल, एसपी सिटी रामजी सिंह यादव, एसओ बक्शा, एसओ सिकरारा, एसओ जफराबाद काफी फोर्स के साथ पहुंच गए। जहां ग्रामीणों से उनकी कहासुनी भी हुई।

एसडीएम ने किसान बीमा दुर्घटना के तहत मुआवजा देने और आवासी पट्टा देने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया।   उधर बलईराम की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट, हत्या व बलवा का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें