फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जाम करने पर दस नामजद समेत कई अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी के पास रविवार की रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने दस नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई लकड़ी टाल के मालिक बदरुद्दीन की तहरीर पर की है। सिरकोनी बाजार के पास रविवार की रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत से गुस्साए लोगों ने वाहन चालक की जमकर पिटाई कर दी थी। गुस्साए लोगों ने वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया था। लकड़ी टाल के संचालक बदरुद्दीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि जाम करने वालों ने उनकी टाल से लकड़ी उठा कर सड़क पर रख दी थी। पुलिस ने आरोपी मनीष यादव, जयप्रकाश, उपेंद्र, अ रविंद, अजय, दिनेश, खरचू, दीपक, गोलू, राम सिंह समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें