फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पाईप बदलने से 24 घंटे से अधिक समय से लगा है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्थानीय बाजार क्षेत्र के दक्षिणी छोर के मेंन मार्ग पर पानी निकासी के लिए लगी पाइप टूट गई है। जिसे बदलने का कार्य 24 घंटे से अधिक समय से किया जा रहा है। हलांकि एक-एक कर वाहनों को छोड़ा जा रहा है, लेकिन वाहनों के रूकने से भीषण जाम लगा हुआ है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घंटो जाम में फंसने के बाद ही लोग निगल पा रहे हैं। जाम से निकलने के बाद लोगों को राहत की सांस ले रहे हैं। वहीं कई लोग दूसरे रास्ते से जाने को विवश हुए।
विज्ञापन

रामपुर बाजार क्षेत्र का आवासीय पानी की निकासी हेतु मेन मार्ग पर दक्षिणी पड़ाव के पास सड़क में पाईप डाला गया है, जो दो माह से टूट गया था। जिसके स्थान पर नया पाईप डालने का कार्य मंगलवार की रात 12 बजे से शुरू किया गया है। इसके बाद एक-एक कर वाहनों को छोड़ा जाने लगा, लेकिन वाहनों के लगातार आने के कारण जाम लग गया।जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसस दौरान जाम में फंसकर लोगों का बुरा हाल हो रहा था। हर कोई परेशान रहा। घंटो जाम में फंसने के बाद लोग किसी तरह निकल पा रहे थे। इस बाबत ग्राम प्रधान धनुहाँ विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा न हो पाने की दशा में वाहनें रुकी हुई हैं। पुलिया टूटने से पूरे बाजार क्षेत्र का आवासीय पानी अवरुद्ध रहा है ।जिसके लिए काफी कठिनाइयों के पश्चात जेई.व ठेकेदार के माध्यम से नई पाइप का मरम्मत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें