फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निजात दिलाने की कवायद शुरू

Wed, 18 Mar 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। यातायात को वन-वे करने के लिए शहर के अतिव्यस्ततम इलाकों में डिवाइडर लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को किला रोड पर डिवाइडर लगाए गए। नई यातायात व्यवस्था के तहत पालीटेक्निक चौराहे से शहर में प्रवेश करने वाले वाहन मछलीशहर पड़ाव होते हुए बदलापुर पड़ाव, ओलंदगंज, शाहीपुल, चहारसू होते हुए सद्भावना पुल या किला रोड की तरफ निकल जाएंगे।

 इसके अलावा कुत्तूपुर की ओर से शहर में आने वाले बड़े वाहनों को शकरमंडी के समीप ही बैरियर लगाकर रोक दिया जाएगा। वहां से बड़े वाहन ईशापुर की तरफ मुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


 पालीटेक्निक से भारी वाहनों का प्रवेश पहले से ही वर्जित है। इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। नगर पालिका के ईओ संजय शुक्ला की देखरेख में मंगलवार को यातायात वन वे करने के लिए किला रोड पर बैरियर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें