फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कबाड़ गाड़ियों का स्टैंड बना जलालपुर स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए जलालपुर ब्लाॅक के बनपुरवा में बना ग्रामीण स्टेडियम आज कबाड़ गाड़ियों को खड़ा करने का स्टैंड बन गया है। साल 1994 में इसकी नींव रखी गई थी। एक एकड़ में बना यह स्टेडियम रखरखाव के अभाव में आज बदहाल है।
विज्ञापन

बनपुरवा में बने स्टेडियम स्टेडियम का शिलान्यास पूर्व ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री श्रीराम यादव ने वित्तीय वर्ष 1994-95 में किया था। युवाओं में उम्मीद जगी कि खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कुछ दिनों तक यहां खिलाड़ियों की भीड़ लगती थी। इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए आवास, कबड्डी, वाॅलीबाल, बैटमिंटन, कुश्ती के अलावा इंडोर गेम की भी सुविधा थी। साल 2001 के बाद से यहां खेल होने बंद हो गए। देखरेख भी नहीं हुआ और सभी सुविधाएं समाप्त हो गईं। परिसर में बड़ी-बड़ी घास उग गई है। चहारदीवारी टूटने से छुट्टा पशुओं का अड्डा बन गया है। परिसर में न तो पीने के लिए पानी की सुविधा है और न ही शौचालय है। स्टेडियम में रखे गद्दों पर धूल की परत जम गई है। इस स्टेडियम में 2005 में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के साथ अमर सिंह व राज बब्बर भी आ चुके हैं। स्टेडियम में बना बहुउद्देशीय हाल की स्थिति जर्जर हो गई है। कभी इस स्टेडियम में महिला खिलाड़ी भी अभ्यास के लिए आती थीं।

स्टेडियम के लिए 25 लाख हुआ था स्वीकृत
बनपुरवा स्टेडियम के निर्माण के लिए 25 लाख 97 हजार रुपये स्वीकृत हुआ था। लेकिन विभाग ने स्टेडियम को 23 लाख 31 हजार चार सौ तीन रुपये में ही करा दिया था। आरईएस विभाग ने स्टेडियम को वर्ष 1996-97 में ही युवा कल्याण विभाग को हैंडओवर कर दिया था। बची हुई धनराशि का किसी के पास कोई हिसाब नहीं है। जांच के दौरान उस समय अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर तत्कालीन जिला युवा कल्याण अधिकारी रहे अमित श्रीवास्तव समेत 9 क्षेत्रीय खेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे। देखरेख क्यों नहीं की गई इसकी जांच कराई जाएगी। जो दोषी मिला उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। स्टेडियम में पुन: खेल शुरू कराए जाएंगे। - रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें