फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालपुर हाईवे पर टोल टैक्स समाप्त

Wed, 01 Apr 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालपुर स्थित सई नदी पुल का टोल टैक्स समाप्त कर दिया गया। 31 मार्च की आधी रात के बाद से यहां टोल टैक्स वसूली बंद कर दी गई। बुधवार को एसडीएम केराकत, सीओ केराकत की मौजूदगी में पुलिस ने जेसीबी लगाकर यहां टोल टैक्स बूथों को गिरा दिया गया। इससे छोटे वाहनों को राहत मिली है।
विज्ञापन


जलालपुर  में सई नदी पर बने पुल पर 1989 से टोल टैक्स  की वसूली की जा रही थी। शुरूआती दौर में वसूली की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी  गई थी। इसका ठेका प्राइवेट ठेके दार को दे दिया गया।

यहां  भारी वाहनों से 30 रुपये और छोटे वाहनों से पांच रुपये की वसूली की जाती थी। वसूली के लिए यहां सात बूथों पर 20 लोग दिन रात ड्यूटी करते थे। नेशनल हाईवे वाराणसी जोन के  एक्सईएन पीसी शुक्ला ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश और कमिश्नर के आदेश पर यह कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें