फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब हाल है: सुबह धोखाधड़ी में जेल, शाम को बना दिया मनोनित सभासद; एक दिन में दो वजह से चर्चा में रहा ये शख्स

Tue, 17 Mar 2026 12:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: यूपी के जौनपुर जिले में एक ही दिन में दो वजह से श्यामजी गुप्ता का नाम सुर्खियों में रहा। सुबह धोखाधड़ी के मामले में जेल जाने और शाम को शासन द्वारा जारी नगर पालिका परिषद के नामित सदस्य के रूप में दर्ज मिलने पर चर्चा में रहे। 
विज्ञापन
श्यामजी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। शाहगंज नगर के शाहपंजा मोहल्ला निवासी श्यामजी गुप्ता का नाम एक ही दिन में दो बिल्कुल विपरीत वजहों से सुर्खियों में आ गया। सोमवार की सुबह जहां उन्हें पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में सलाखों के पीछे भेज दिया, वहीं शाम होते-होते शासन की सूची में उनका नाम नगर पालिका परिषद के नामित सदस्य के रूप में दर्ज मिला। 
विज्ञापन


श्यामजी गुप्ता पुत्र काशीनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज थी। इसी मामले में पुलिस ने सोमवार को उन्हें गिरफ्तार किया था। अभी यह खबर ठंडी भी नहीं हुई थी कि देर शाम राज्यपाल की ओर से नगर पालिका परिषद शाहगंज के पांच नामित सदस्यों की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई। 

इसे भी पढ़ें; UP News: जिंदा जले पत्नी और बेटे, पिता को राख में खोजती रही पुलिस; 11 घंटे बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची में स्याम जी गुप्ता का नाम प्रमुखता से शामिल था। एक तरफ कानूनी शिकंजा और दूसरी तरफ शासन का भरोसा इस विरोधाभास ने स्थानीय राजनीति और आम जनता के बीच चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है। लोग सोशल मीडिया और चौराहों पर इस संयोग की चटखारे लेकर चर्चा कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जेल जाने के बाद क्या उनकी सदस्यता बरकरार रहती है या शासन इस पर पुनर्विचार करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें