जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में शहर का सुंदरीकरण कराने पर चर्चा हुई।
डीएम ने दुकानदारों से दुकान पर लगाए गए बोर्ड में एकरूपता बनाने की अपील की। एक ही तरह के बोर्ड लगाए जाने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी। कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, रोडवेज एवं प्रमुख चौराहों पर ऐसे बोर्ड लगाए जाएं जिन पर शहर के प्रमुख स्थान, प्रमुख चौराहों का नाम, दूरी एवं दिशा लिखा हो। नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री ने बताया कि इस संबंध में बाजारों के सर्वे करा लिया है। डीेएम एवं व्यापारियों से शहर में अतिक्रमण हटाए जाने एवं ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया किया कि दुकानदार अपने दुकान के सामने नाली पर अतिक्रमण न करें, सीढ़ी अपने जमीन पर बनाए जिससे शहर में लगने वाले जाम से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया है, जल्द ही सड़कें ठीक कराई जाएंगी। शाहीपुल पर अच्छी डिजाइन की लाइटे, टूटे हुए पत्थर, झरोखों को ठीक कराया जाएगा। इस अवसर पर आरिफ हबीब, संजय केडिया, राधेरमण जायसवाल, ताज मोहम्मद, अंगद जौहरी, पारस गुप्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।