फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क सुरक्षा समिति में टूटी सड़कों को दुरुस्त कराने का उठा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की। जिलाधिकारी ने जौनपुर-आजमगढ़ राजमार्ग, जौनपुर-वाराणसी राजमार्ग, जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग, जौनपुर-सुल्तानपुर राजमार्ग सहित प्रमुख राजमार्गों पर पौधरोपण कराने, क्षतिग्रस्त डिवाइडर को ठीक कराने, साइनेज बोर्ड लगवाने, जहां अंडरपास हैं, वहां समुचित प्रकाश की व्यवस्था कराने सहित सड़क सुरक्षा संबंधी सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लैक स्पॉट के चिह्नांकन, वाहन चालकों का कैंप लगाकर आंखों की जांच करने और स्कूलों में अनफिट वाहनों का प्रयोग न करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम राम अक्षयबर चौहान, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन, यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला, एसीएमओ डॉ. राजीव यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें