फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस जारी करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधुओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये।बैठक में सैनिकों की मांग पर जिलाधिकारी ने ईसीएचएस के अंतर्गत महत्वपूर्ण अस्पतालों को भी सूची में शामिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे भूतपूर्व सैनिकों को अच्छा और आसान इलाज मिल सकेगा। वहीं भूतपूर्व सैनिकों ने नये शस्त्र लाइसेंस जारी करने, नवीनीकरण करने आदि के संदर्भ में ज्ञापन भी दिया। साथ ही जनपद में कैंटीन सुविधा फिर से शुरू कराने की मांग की। इस पर डीएम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल अहलावत को निर्देश दिया कि इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजें। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में पेयजल की सुविधा को एक सप्ताह के अंदर ठीक कराने को कहा। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि कार्यालय का निरीक्षण कर अन्य समस्याओं को दूर करें। पूर्व सैनिकों के डीएसपी पेंशन अकाउंट से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पृथक रूप से बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कराने के निर्देश दिये। इस दौरान पूर्व सैनिक रामसकल ने बताया कि खतौनी में त्रुटिवश गलत नाम फीड हो गया है। इस पर डीएम ने निर्देशित किया कि शाम तक खतौनी ठीक कराकर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा भूमि विवाद, पेंशन सहित अन्य प्रकरणों को सुना और संबंंधित अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें