फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में इसरो संचालित करेगा आउटरिच प्रोग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय में तीन नए फ्री ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुरू किया है। इसके तहत जो छात्र घर बैठे प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। इन प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के देहरादून स्थित भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान के आउटरिच प्रोग्राम के तहत संचालित किए जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर स्थित इसरो-आईआईआरएस आउटरिच प्रोग्राम के समन्वयक डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि अभी तक विश्वविद्यालय द्वारा दस से अधिक ऑनलाइन कोर्स का संचालन किया जा चुका है। इसमें विश्वविद्यालय एवं संबंधित कॉलेजों के करीब 100 से अधिक छात्र प्रतिभाग कर प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं। मशीन लर्निंग की क्लास, 5 जुलाई से 9 जुलाई तक, जीआईएस टेक्नोलॉजी की क्लास 21 जून से 02 जुलाई तक और अर्थ ऑब्जर्वेशन फॉर कार्बन साइकिल स्टडी कोर्स की क्लास 21 से 25 जून तक चलेगी। इन पाठ्यक्रमों में पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। तीनों कोर्स नि:शुल्क संचालित किए जाएंगे। कोर्स पूरा करने के बाद छात्र को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए विवि के भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग को नोडल केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें