फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने तीन गावों में चल रहे विकास कार्यो की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल ने मंगलवार को गजना, सरेमू और गद्दोपुर गांवों में चल रहे विकास कार्यों की जांच की। जिसमें कार्यों को समय से मानक के अनुशार पूरा करने का निर्देश दिया। इससे पहले धर्मापुर ब्लाक सभागार में सचिवों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

सीडीओ सबसे पहले गजना गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बन रहे मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया। 26 सितंबर तक हर हाल में काम पूरा कराने का निर्देश प्रधानपति बिजेंद्र यादव व सचिव बाबूलाल को दिया। विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। सरेमु ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक शौचालय कर जांच की। विद्यालय परिसर में पार्क बनवाकर पासवे के दोनों तरफ बेंच लगवाने का निर्देश प्रधानपति ज्ञानचंद मौर्य व सचिव रजनीश पांडेय को दिया। इसके बाद गद्दोपुर ग्रामपंचायत के कौवापार में बन रहे गौशाला, सामुदायिक शौचालय और तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य को भी देखा। प्रधान पुत्र पन्नालाल यादव व सचिव प्रमोद सिंह को कार्य जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ शकुंतला सिंह, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा रामनिहोर सरोज, एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ कोआपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह, एडीओ आइएसबी रामश्री, जेई मीनू यादव, सचिव फूलचंद कन्नौजिया, सरिता मौर्या, श्रुति गुप्ता, स्वतन्त्र कुमार, अरविंद यादव, राजेश यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें