फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान युद्ध का साइड इफेक्ट : रसोई गैस के लिए हाहाकार, ढाई बजे रात से लग रही लंबी कतार

विज्ञापन
मछलीशहर में शंकर गैस एजेंसी पर भोर से ही उपभोक्ताओं की लगी कतार। स्रोत-उपभोक्ता
विज्ञापन
मछलीशहर (जौनपुर)। ईरान युद्ध भले ही थम गया हो लेकिन उसके दुष्प्रभाव से कस्बे में रसोई गैस की किल्लत लगातार बरकरार है। शादी-विवाह के इस सीजन में एलपीजी के लिए भोर से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। कस्बे की शंकर गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को भोर में ढाई बजे ही गैस लेने पहुंचे बामी गांव के रोहित तिवारी ने बताया कि जब वह वहां पहुंचे तो करीब डेढ़ सौ लोग रात एक बजे से ही लाइन लगाकर खड़े थे। शादी-ब्याह के आयोजनों को सकुशल निपटाने के लिए लोग अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के नाम पर भी सिलिंडर बुक कराने को मजबूर हैं। गैस एजेंसी के प्रबंधक मानस सिंह ने बताया कि इस समय कॉर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति ठप है। 19 किलो का कॉमर्शियल सिलिंडर जहां 3300 रुपये का है, वहीं 14 किलो का घरेलू सिलिंडर 973 रुपये 50 पैसे में उपलब्ध है। दाम में भारी अंतर और कॉमर्शियल सप्लाई बंद होने के कारण लोग रात-रात भर लाइन में लगकर घरेलू गैस सिलिंडर से ही मांगलिक आयोजनों का काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें