फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चेचक का प्रकोप, एक ही बस्ती के 30 लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद (जौनपुर)। नगर पंचायत के मोहल्ला नासही स्थित अनुसूचित बस्ती में इन दिनों चिकन पॉक्स (चेचक) का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज है कि देखते ही देखते इस बीमारी की चपेट में अब तक बस्ती के 10 अलग-अलग परिवारों के 30 लोग आ चुके हैं। पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ने से स्थानीय निवासियों में डर और चिंता का माहौल है। मोहल्ला निवासी लवकुश ने बताया कि आंचल, गौतम, कृष्णा, गौरी, नंदनी और गंगा देवी समेत लगभग 30 लोग इस समय चिकन पॉक्स से गंभीर रूप से पीड़ित हैं। बीमारी एक घर से दूसरे घर में तेजी से पैर पसार रही है।स्वास्थ्य टीम ने संभाला मोर्चा:मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। नेहरू नगर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम को प्रभावित बस्ती में भेजा गया। टीम ने सभी मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं वितरित की हैं। इसके साथ ही, बीमारी को आगे फैलने से रोकने के लिए स्थानीय लोगों को साफ-सफाई रखने और एहतियात बरतने के लिए जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें