वे लोग मोबाइल के माध्यम से कोड व पासवर्ड प्राप्त कर वॉलेट से पैसों का हेरफेर किया जा रहा है। साथ ही रजिस्टर में कुछ लिखा जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अशोक टॉकीज के मैदान में छापा मारा। मौके से सात आरोपियों को मोबाइल, रजिस्टर, 19 सट्टा पर्ची, 39 हजार 950 रुपये, दो लग्जरी एमजी हेक्टर गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में किशन जायसवाल निवासी उर्दू बाजार थाना कोतवाली, शीतल कुमार निवासी अबीरगढ कोतवाली, रूपचंद्र सोनकर निवासी चकप्यारअली थाना कोतवाली, श्रीप्रकाश यादव निवासी रसूलाबाद कोतवाली, राजकुमार सोनी निवासी उर्दू बाजार थाना कोतवाली, अबू राफे उर्फ शिबू निवासी मियांपुर थाना लाइन बाजार, अशफाफ अहमद निवासी रौजा जमाल थाना कोतवाली है।