फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत : महेश चंद्र श्रीवास्तव

विज्ञापन
भाजपा के जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव।
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान-2026 के तहत जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी के दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और संगठन विस्तार की रणनीति साझा की। मुख्य अतिथि महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा का गौरव उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी मेहनत के दम पर ही संगठन आज इस ऊंचाई पर है। उन्होंने आगामी दिनों में जनसंपर्क और सेवा कार्यों पर विशेष जोर देने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। उन्होंने हर माह कार्यसमिति की बैठक करने और सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और एमएलसी बृजेश सिंह ने भी विचार रखे। बृजेश सिंह ने कहा कि भाजपा के विश्व का सबसे बड़ा दल बनने का श्रेय जमीनी कार्यकर्ताओं को ही जाता है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद केपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, जिला प्रभारी अशोक चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें