फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को परिचय बोर्ड वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के सभागार में शुक्रवार दोपहर पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को उनके ठेले और खोमचे पर लगाने के लिए परिचय बोर्ड वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। जिन्हें प्रधानमंत्री का पत्र भी सौंपा गया।
विज्ञापन

चेयरमैन गीता जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम स्वनिधि योजना ने कोरोना काल के बाद ठेले खोमचे वालों को आर्थिक तंगी से उबारने का काम किया है। इसके लाभार्थियों को सरकार द्वारा परिचय बोर्ड बनवाकर दिया जा रहा है। जिसे उन्हें अपनी दुकानों पर लगाना होगा। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे दुकानदारों और फुटपाथ, रेहड़ी वालों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। छोटे दुकानदारों के लिए पूंजी मुहैया कराने का काम किया है। कहा कि प्रधानमंत्री के पत्र को सहेजकर रखें क्योंकि आगामी समय में इसकी जरूरत पड़ेगी। बताया कि इस योजना के तहत पहले चरण में 10 हजार, दूसरे चरण में 20 हजार और तीसरे चरण में 50 हजार रुपए का ऋण मिला। उक्त कर्ज को निर्धारित समय के भीतर जमा कर देने वाले लाभार्थियों को अगले चरण में शून्य ब्याज दर पर एक लाख रुपए का ऋण दिया जायेगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष पांडेय, राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, सुनील अग्रहरि, सभासद संदीप जायसवाल, अर्पित जायसवाल, कृष्णकांत सोनी, गणेश चौहान, अनुराग मिश्रा, विवेक अस्थाना, मोहम्मद हलीम, प्रेमचंद, ईशान राम, विजय जायसवाल, मंटू चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें