फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसठी के लाल का अंतरराष्ट्रीय कमाल : डॉ. ओम शंकर ने खोजी ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने की नई तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी (जौनपुर)। क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी वैज्ञानिक डॉ. ओम शंकर तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है। डॉ. तिवारी और उनके शोध समूह ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए ‘जैव-नैनो एंजाइम’ तकनीक विकसित की है, जो हवा से कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर उसे उपयोगी बाइकार्बोनेट में बदलने में सक्षम है। वर्तमान में एनआईटी वारंगल के रसायन विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. तिवारी ने यह शोध इजराइल और चीन के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर पूरा किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक पत्रिका ‘एसीएस एप्लाइड मैटेरियल्स एंड इंटरफेसेज’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। बातचीत के दौरान डॉ. तिवारी ने बताया कि यह नया बायो नैनोजाइम प्राकृतिक एंजाइम की तरह कार्य करता है। यह तकनीक सामान्य तापमान पर ही काम करती है, जिससे जीवाश्म ईंधनों और फैक्ट्रियों से निकलने वाली जहरीली ग्रीनहाउस गैसों को कम करना आसान हो जाएगा। यह पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ व्यावहारिक उपयोग के लिए भी बेहद सस्ती और टिकाऊ है। इस सफलता की खबर मिलते ही गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने डॉ. तिवारी की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें