फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शौच के लिए गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 26 मार्च रात 9 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोप है कि किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी। पहले से घात लगाए बैठे चार मनबढ़ युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और घर से सात सौ मीटर दूर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश हो जाने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन परेशान होकर उसकी तलाश करने लगे। बाद में वह खेत में अचेत अवस्था में मिली। परिजनों ने उसे घर लाकर इलाज कराया। होश में आने पर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मनबढ़ों ने घटना की जानकारी देने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी भी दी है। इसके कारण घर वालों ने 27 मार्च को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। दो की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें