जौनपुर। बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू गईं। रविवार को जिले के करीब छह विद्यालयों में की परीक्षाएं हुईं।
रविवार को पहले दिन बीएनबी इंटर कालेज मड़ियाहूं में पहले दिन पहली पाली में 146 छात्रों ने और दूसरी पाली में रसायन विज्ञान के 148 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। विभागाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि परीक्षा शुरू हो गई है। सोमवार को भी परीक्षा कराई जाएगी। इसी प्रकार कल्पनाथ सिंह इंटर कालेज बांकी सिकरारा में पहले रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। सहकारी इंटर कालेज मिहरावां में 30 जनवरी को भौतिक विज्ञान की परीक्षा कराई जाएगी। जय किसान इंटर कॉलेज सरायख्वाजा में 30 जनवरी को रसायन विज्ञान की परीक्षा कराई जाएगी। बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होनी है। इससे पहले ही प्रायोगिक परीक्षाएं खत्म होनी हैं।