फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पेटिका, सीसी कैमरा, बायो मैट्रिक मशीन लगाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। जिलाधिकारी ने मंगलवार को दोपहर एक बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लाक सोंधी की जांच की। इस दौरान व्याप्त कमियों को सुधारने और साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही शिकायत पेटिका और सीसी कैमरे लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी। दवाओं के भंडारण और एंटी रैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके साथ ही वैक्सीनेशन कक्ष में जाकर जांच की।
वहीं, लेबर कक्ष के बाहर मरीजों के बैठने के लिए टीन शेड बनवाने को कहा। खराब हो चुके सामान को कमरे से हटाने और साफ सफाई के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी सोंधी रमेशचंद्रा को निर्देश दिया। ओपीडी के लिए बाहर बैठे मरीज नगीना देवी निवासी अब्बोपुर और बिंदु राजभर निवासी ढांढवारा से भी पूछताछ की। इसके बाद डीएम का काफिला सोंधी ब्लॉक पहुंचा। जिलाधिकारी ने यहां सबसे पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल का लोकार्पण ब्लाक प्रमुख मंजू अजय सिंह के साथ फीता काटकर किया। इसके अलावा, सचिवों को गांवों में बैठने और रात्रि विश्राम के दिनों के रोस्टर का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। इससे लापरवाह कर्मियों को चिह्नित किया जा सके। विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लगाने, बीडीओ कार्यालय के बाहर शिकायत पेटिका लगाने, सीसी कैमरा लगाने का निर्देश बीडीओ नंदलाल को दिया। साथ ही उपस्थिति रजिस्टर, ग्रांट रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया। कहा कि गांवों में योजना के पात्रों की सूची लगाई जाए। इसके बाद, वह ग्राम सभा बड़उर में बने खेल मैदान को देखने चले गए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह और डीसी मनरेगा भूपेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें