फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में भौतिक परिवेश सुधारने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में विद्यालय के भौतिक परिवेश को सुधारने का निर्देश दिया गया। कायाकल्प बैठक में विद्यालयों में कराए गए मरम्मत कार्यो पर चर्चा हुई। डीएम ने निर्देश दिया कि आगामी दिसंबर तक विद्यालय के भौतिक परिवेश में सुधार लाएं। विद्यालयों में इन 14 बिंदुओं के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाए। विद्यालय की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई, दिव्यांग शौचालय, बालक बालिका शौचालय, विद्यालय के कमरों के फर्श पर टाइल्स लगाना, शुद्ध व सुरक्षित पेयजल, हैंडवाश जागरूकता, प्रत्येक कमरों की वायरिंग, बिजली मरम्मत आदि कार्य पूर्ण कर दिया जाए। इस बैठक में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त बीडीओ, समस्त एडीओ पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें