फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: उकनी उपकेंद्र का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्योग बंधु की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अध्यक्षता की। सीडा उद्यमियों द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि उकनी उपकेंद्र का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है जिसपर अधिशासी अभियंता विद्युत माध्यमिक कार्यखंड वाराणसी ने बताया कि मेसर्स एचआईएल सीडा द्वारा सहमति लेकर अगले सप्ताह तक कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। जिसपर अध्यक्ष द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत माध्यमिक कार्य खंड वाराणसी को एक सप्ताह में इस कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीडा उद्यमियों ने कहा कि सीडा में आवास विकास द्वारा ह्यूम पाइप कार्य व रोड मरम्मत कार्य अभी भी पूर्ण नहीं हुआ। जिस पर अधिशासी अभियंता आवास विकास द्वारा अवगत कराया गया कि कार्य पूर्ण हो गया है। इस मौके पर एडीएम राम अक्षयबर चौहान, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, सहायक प्रबंधक जय प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें